प्रनूतन बहल नोटबुक से करने जा रही है बॉलीवुड में डेब्यू


मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस नूतन की पोती प्रनूतन बहल अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. वह जहीर इकबाल के साथ फिल्म नोटबुक के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले आ रही नोटबुक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.
ये ट्रेलर दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए तो अब यूट्यूब पर आया है. लेकिन सलमान खान से पहले ही काफी तारीफ पा चुका है. जब सलमान भाई ने ट्रेलर देखा तो उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की थी. फिल्म के हीरो जहीर इकबाल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान उन्हें एक्टिंग टिप्स दिया करते थे. साथ ही पूरी युनिट का काफी खयाल रखते हैं.
दो नए कलाकारों को लेकर आ रही ये फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस फिल्म के जरिए कश्मीर में आशा की नई किरण को दिखाया गया है. ये फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली है. फिल्म की लीड एक्ट्रेस इसे लेकर खासी नर्वस हैं. उनका कहना है कि यह फिल्म उनके लिए एक बड़ी बात है. क्योंकि वह इसके जरिए एक ऐतिहासिक पारिवारिक परंपरा को भी आगे लेकर जा रही है. इसकी जिम्मेदारी उनपर भी है. 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports