बेमेतरा । प्रदेश के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने बीते दिनों बेमेतरा के कृषि उपज मंडी परिसर में चल रहे कृषि मेले का स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होने विभिन्न स्टालों में जाकर किसानों एवं अधिकारियों से बातचीत भी की। मंत्री ने आशा व्यक्त किया कि इस मेले से किसान भाई खेती-किसानी की नई-नई उन्नत तकनीक की जानकारी लेगें और अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करेगें। कृषि मंत्री ने नरवा, गरूवा, घुरवा अउ बारी पर केन्द्रित स्टॉल का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, विधायक नवागढ़ गुरूदयाल सिंह बंजारे, पंडरिया श्रीमति ममता चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कविता साहू कलेक्टर महादेव कावरे एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।