नयी दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा है कि वह (इमरान खान) पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को लेकर बयान देने के लिए निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे थे। सुश्री रेहम ने एक भारतीय टेलीविजन चैनल से कहा, “वह न सिर्फ विषयों को टाल गये, बल्कि वह इस पर बोलने के लिए निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे थे। ” उन्होंने कहा कि श्री खान का मंगवार का बयान बहुत नपा-तुला था।