- शराब के नशे में था पिकअप ड्राइवर, आरा चौकी इलाके की घटना
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आरा चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो जाने की खबर प्रकाश में आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतको में सभी एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
उक्त घटना में मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक युवकों में सभी अलग अलग मोटर साइकिल में सवार होकर आ रहे थे।
आरा नगर इलाके में शुक्रवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसे देखने समीपस्थ ग्राम भागलपुर निवासी पांच युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों में सवार होकर गए थे। कार्यक्रम देख शनिवार सुबह जब ये सभी युवक वापस अपने मूल ग्राम भागलपुर की ओर आ रहे थे तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन में उन्हें अपने चपेट में ले लिया जिसके कारण तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं मोटर साइकिल में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए झारखंड की राजधानी रांची के अस्पताल में रिफर किया गया है।
शराब के नशे में था पिकअप चालक
शनिवार सुबह-सुबह इस भीषण सड़क हादसे का कारण पिकअप वाहन चालक का शराब सेवन किया जाना बताया जा रहा है। शराब के नशे में धुत पिकअप वाहन चालक तेज रफ्तार और अनियंत्रितपूर्वक पिकअप चलाते हुए मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। सभी युवकों की उम्र लगभग 15 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
