• Home
  • About Us
  • Contact Us
NP NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • फोटो
Responsive Advertisement
मुख्यपृष्ठRecent

मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर को कबीरधाम और धमतरी जिले के दौरे पर

10/05/2018
0
  • कवर्धा में करेंगे ’कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़’ रेल लाईन परियोजना का भूमिपूजन 
  • धमतरी में ’केन्द्री-धमतरी-अभनपुर-राजिम’ तक 67 किलोमीटर 
  • रेल लाईन के गेेज परिवर्तन कार्य का करेंगे शिलान्यास 

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 6 अक्टूबर को कबीरधाम और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। डॉ. सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा पहंुचेंगे और वहां ’कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़’ रेल लाईन परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। लगभग 6 हजार करोड़ की लागत से इस परियोजना में 295 किलोमीटर रेल लाईन बिछाई जाएगी। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में हितग्राही मूलक योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे धमतरी आएंगे और वहां ’केन्द्री-धमतरी-अभनपुर-राजिम’ तक 67 किलोमीटर रेल लाईन के गेेज परिवर्तन कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर वे शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का भी वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।


Tags Recent
  • Facebook
  • Twitter

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports

Responsive Advertisement

Subscribe Us

Responsive Advertisement

RO No.13997/236

× Popup Image

Follow Us

Popular Posts

देश

'सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें, लेकिन...; पूर्णेश मोदी ने फैसले पर दी प्रतिक्रिया

8/05/2023

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर - CM विष्णुदेव साय

9/09/2026

छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर

9/09/2026

CM विष्णु देव साय स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव का करेंगे उद्घाटन

9/16/2025
Responsive Advertisement

फोटो

Responsive Advertisement
NP NEWS

About Us

npnews , cg no.1 news portal, chhattisgarh latest hindi news breaking news, politics, entertainment and chhattisgarh top news.

Content

Editor-Chandra Shekhar addres- E-mail- npnewsindia@gmail.com 1st floor, agradoot complax, raipur, (C.G.) Mobile-9039045514

Latest Posts

Popular Posts

'सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें, लेकिन...; पूर्णेश मोदी ने फैसले पर दी प्रतिक्रिया

8/05/2023

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर - CM विष्णुदेव साय

9/09/2026

छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर

9/09/2026
Copyright © NP NEWS
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

संपर्क फ़ॉर्म