भ्रामक दावों पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, दो स्वास्थ्य सप्लीमेंट उत्पादों की बिक्री पर रोक







नई दिल्ली । भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए भ्रामक दावों, नियमों के उल्लंघन और गलत लेबलिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो स्वास्थ्य सप्लीमेंट उत्पादों ‘FOLINEURO Syrup’ और ‘Neuherbs TRUE VITAMIN’ की बिक्री पर रोक लगा दी है एफएसएसएआई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कई खाद्य कारोबार संचालकों (FBOs) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश, लाइसेंस निलंबन और बिक्री पर रोक जैसी कार्रवाई की गई है।




नियामक ने Vatave Health Care के ‘FOLINEURO Syrup – Folinic Acid Syrup’ के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। एफएसएसएआई के अनुसार, उत्पाद का नाम ‘FOLINEURO’ और पैकेट पर मस्तिष्क की तस्वीर उपभोक्ताओं को यह गलत संदेश देती है कि यह मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। जांच में यह भी पाया गया कि उत्पाद को ‘Nutritional Food Supplement’ श्रेणी में रखा गया है, जबकि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (हेल्थ सप्लीमेंट्स एंड न्यूट्रास्यूटिकल्स) रेगुलेशन, 2016 में ऐसी कोई श्रेणी मौजूद नहीं है। एफएसएसएआई ने इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन माना है।




एक अन्य कार्रवाई में एफएसएसएआई ने Global Healthfit Retail India Private Limited द्वारा बेचे जा रहे ‘Neuherbs TRUE VITAMIN’ की बिक्री पर भी रोक लगा दी। नियामक के अनुसार, ‘TRUE VITAMIN’ नाम उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकता है और यह मौजूदा नियमों के अनुरूप नहीं है। एफएसएसएआई ने कंपनी को उत्पाद के लेबल और विज्ञापनों से सभी भ्रामक दावे तुरंत हटाने तथा 30 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (Action Taken Report) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आदेश का पालन नहीं करने पर कंपनी के खिलाफ आगे नियामकीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports