पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के दावों को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- ‘फायरिंग हुई ही नहीं, फिर क्या आरोप लगा रहे हैं?’


नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। छात्र प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस फायरिंग के आरोप को गोयल ने पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठ का पुलिंदा बताया। पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “जब कोई फायरिंग हुई ही नहीं, तो वे किस तरह के आरोप लगा रहे हैं? राहुल गांधी सदन में बेबुनियाद और झूठे बयान देते हैं।” गोयल ने आगे मांग की कि राहुल गांधी के इन बयानों को सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया जाए और वे संसदीय कार्यवाही के घोर दुरुपयोग के लिए माफी मांगें।

पीयूष गोयल का तंज

  • – राहुल गांधी के पास कहने को कोई ठोस मुद्दा नहीं है।
  • – पूरे एक घंटे तक वे न तो बिल पर और न ही बहस पर कोई काम की बात बोल पाए।
  • – छात्रों की समस्याओं को सरकार ने संवेदनशीलता से संभाला, लेकिन राहुल गांधी निराश हैं क्योंकि छात्रों ने भी उनकी तारीफ नहीं की।


इससे पहले लोकसभा में राहुल गांधी के संबोधन के दौरान भी जबरदस्त हंगामा हो चुका था, जिसमें उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर “डर” का आरोप लगाया था। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी की टिप्पणियों को गैर-जिम्मेदाराना बताया था। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports