'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन-2 में पहले से अधिक सशक्त नजर आएगी शानविका : संचिता बसु

 


पटना। अभिनेत्री संचिता बसु ने कहा है कि वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के दूसरे सीजन में उनका किरदार शानविका पहले से अधिक मजबूत, आत्मनिर्भर और परिपक्व रूप में नजर आएगा। संचिता बसु इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के सिलसिले में राजधानी पटना पहुंचीं संचिता बसु ने संवाद एजेंसी 'यूनीवार्ता' से विशेष बातचीत में कहा कि पहले सीजन को मिली जबरदस्त सफलता और दर्शकों के अपार प्यार ने पूरी टीम का उत्साह बढ़ा दिया है। यही कारण है कि दूसरे सीजन को और बेहतर बनाने के लिए सभी ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि शो के नए सीजन में कहानी के साथ-साथ किरदारों की भावनात्मक यात्रा भी दर्शकों को गहराई से जोड़ने में सफल होगी।


 


संचिता बसु ने अपने किरदार 'शानविका' के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह उनके करियर के सबसे महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है। उन्होंने कहा कि शानविका केवल एक पात्र नहीं, बल्कि एक ऐसी लड़की की कहानी है जो जीवन के विभिन्न चरणों से गुजरते हुए लगातार संघर्ष करती है और हर चुनौती का सामना करती है। उन्होंने कहा कि पहले सीजन में दर्शकों ने उसके कॉलेज जीवन, प्रेम, रिश्तों, विवाह और उसके बाद आने वाले कठिन दौर को देखा था। कई दुखद घटनाओं और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद वह हार नहीं मानती और अपने जीवन को नई दिशा देने का प्रयास करती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports