पुतिन फिर आ रहे भारत: सितंबर में ब्रिक्स समिट में होंगे शामिल


नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसी साल 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे। पिछले साल दिसंबर 2025 के दौरे के बाद, 10 महीने के भीतर पुतिन का यह दूसरा भारत दौरा होगा। इस साल भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है, जिसका मुख्य फोकस विकासशील देशों (ग्लोबल साउथ) की आवाज़ को मजबूत करना है।

 ब्रिक्स समिट 2026: मुख्य बातें

तारीख और स्थान: 12-13 सितंबर, नई दिल्ली।

10 महीने में दूसरा दौरा: यूक्रेन युद्ध के बाद पुतिन पिछले साल 4 दिसंबर को भारत आए थे, अब वे दोबारा आ रहे हैं। इस साल पीएम मोदी भी रूस जाएंगे।

बढ़ता कुनबा (नए सदस्य): अब ब्रिक्स में भारत, रूस, चीन, ब्राजील और द. अफ्रीका के अलावा मिस्र, ईरान, इथियोपिया, यूएई और इंडोनेशिया भी शामिल हैं।

एजेंडा: पश्चिमी देशों के प्रभाव के मुकाबले एक वैकल्पिक आर्थिक मंच तैयार करना, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाना।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports