- -9 मई को पश्चिम बंगाल में 70 किलोमीटर तक की रफ़्तार से चलेगी तेज़ हवाएँ
- -उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी तेज़ हवाओं और बिजली गिरने का खतरा रहेगा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। नॉर्थ वेस्ट इंडिया में 10 से 12 मई के बीच मौसम में बदलाव की संभावना है। इस वजह से 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गरज और बिजली के साथ हवाएं चल सकती हैं।
आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 6-7 दिनों तक गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। बिहार, विदर्भ और तेलंगाना में ओले गिरने की संभावना है। 9 मई को पश्चिम बंगाल में 70 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा रहेगा।
मौसम विज्ञान विभाग भारत ने कहा
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। कानपुर समेत कई जि़लों में सुबह से ही तेज़ बारिश और गरज के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 7 मई को राज्य के कई जि़लों में गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। आईएमडी ने शाम को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और मेरठ में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है। इस तूफान से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
इस बीच, राजधानी दिल्ली में मौसम अब सूखा हो गया है और तापमान धीरे-धीरे बढऩे लगा है। आज से गर्मी और बढऩे की संभावना है और शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। स्काईमेट के अनुमान के मुताबिक, 10 मई को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो सकता है। हालांकि, दिल्ली के मौसम पर इसका असर अगले एक-दो दिनों में साफ हो जाएगा। फिलहाल, 15 मई तक हीट वेव की कोई संभावना नहीं है। 3 से 5 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान और ओले गिरने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं।
