कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 142 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग चल रही है। चुनाव आयोग ने आसानी से वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए आठ जिलों में केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां और कई ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। हालांकि, इस कड़ी सुरक्षा के कारण तृणमूल कांग्रेस कड़ी नाराजगी जता रही है। पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा है कि अब प्रशासन के पास बंगाल में केवल एक ही विकल्प बचा है: राफेल विमान तैनात करना।
पाकिस्तान के लिए ऐसा ही होना चाहिए था...
चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा, "बंगाल में सिफऱ् रफ़ाल एयरक्राफ़्ट ही तैनात होने बाकी हैं। ढ्ढहृस् वॉरशिप भी अभी तैनात होने बाकी हैं। इलेक्शन कमीशन ने इतनी बड़ी फ़ोर्स चुनाव के लिए तैनात की है। जो तैनाती पाकिस्तान और बांग्लादेश के ख़िलाफ़ होनी चाहिए थी, वो बंगाल के लोगों के लिए की जा रही है, उन्होंने कहा। चीफ इलेक्शन कमिश्नर पर निशाना साधते हुए अभिषेक ने कहा, क्या चुनाव ऐसे होते हैं? ज्ञानेश कुमार, आप जो कैंडिडेट चाहते हैं, उसे खड़ा करें। हम यह चुनाव बहुत बड़े मार्जिन से जीतेंगे। इतना ही नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस इस बार 2021 से भी ज़्यादा सीटें जीतेगी।
क्या चुनाव ऐसे होते हैं?- ममतादी
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, बाहर से बहुत सारे ऑब्ज़र्वर आए हैं। भाजपा उनसे जो भी कहती है, वो कमीशन वाले वही कर रहे हैं। जऱा आस-पास देखो, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या चुनाव ऐसे होते हैं? वोटर वोट देंगे, यहां पुलिस या सिक्योरिटी फोर्स की कोई ज़रूरत नहीं है। हाल ही में कुछ नए लोगों को लाया गया है और वे जो चाहें कर रहे हैं। वे आतंकवाद फैला रहे हैं।
