कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन



बेंगलुरु/अमरावती। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सरकारें बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाने जा रही हैं। कर्नाटक में यह बैन 16 साल से कम उम्र के बच्चों और आंध्र में 13 साल से कम उम्र के बच्चों पर लागू होगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने बजट भाषण में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेंटल हेल्थ, नई चीजें सीखने की उनकी क्षमता और डिजिटल लत को देखते हुए सख्त नियम ज़रूरी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और बढ़ता स्क्रीन टाइम बच्चों के व्यवहार, कॉन्संट्रेशन और सुरक्षा पर गंभीर असर डाल रहा है। इसके लिए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह नियम बनाया जाएगा।


बैन के पीछे मुख्य मकसद

सरकार का स्पष्टीकरण यह है कि नाबालिगों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर संभावित रोक और लिमिट बच्चों पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल और स्क्रीन टाइम के बुरे असर को कम करने के लिए हैं। मुख्य मकसद नाबालिगों को सोशल मीडिया की बुरी लत से दूर रखना है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) या सोशल मीडिया का इस्तेमाल जि़म्मेदारी से किया जाना चाहिए।


आंध्र में सीएम चंद्रबाबू नायडू का ऐलान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 90 दिनों के अंदर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने का ऐलान किया है। बढ़ती चिंताओं को देखते हुए, आंध्र प्रदेश सरकार ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

विधानसभा में बोलते हुए, मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि इस बात पर चर्चा चल रही है कि क्या बैन 13 के बजाय 16 साल तक के बच्चों पर लागू किया जाना चाहिए। फोकस इस बात पर होगा कि 13 साल तक के बच्चे किसी भी हालत में सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करें। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश था जिसने 2025 में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports