केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत और मॉरीशस के बीच 'ब्लू इकोनॉमी' में साझा हिस्सेदारी पर दिया जोर

 


नई दिल्ली। मॉरीशस के नौकरशाहों के एक समूह को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए 'ब्लू इकोनॉमी' में दोनों देशों की साझा हिस्सेदारी पर जोर दिया। उन्होंने मत्स्य पालन, महासागर प्रौद्योगिकी और विलवणीकरण जैसे उभरते क्षेत्रों में भारत और मॉरीशस के बीच गहन सहयोग का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री ने इन्हें दोनों समुद्री राष्ट्रों के लिए "स्थायी विकास और पारस्परिक समृद्धि के नए मोर्चों" के रूप में वर्णित किया।


बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में मॉरीशस के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि समुद्री संसाधन प्रबंधन और महासागर आधारित प्रौद्योगिकियों में भारत का विशाल अनुभव मॉरीशस के विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


मॉरीशस के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए दूसरे क्षमता निर्माण कार्यक्रम में भाग ले रहे वहां के 14 मंत्रालयों के 17 वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने डीप ओशन मिशन जैसी पहलों के माध्यम से समुद्री संसाधनों के दोहन में भारत की सफलता के बारे में विस्तार से बताया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports