आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान मोंथा, 3-4 घंटे तक जारी रहेगा लैंडफॉल



  विशाखापत्तनम । गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा अब और ज्यादा तीव्र हो गया है और इसका लैंडफॉल शुरू हो गया है। चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया है। जो कि उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और अगले 3-4 घंटों में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इस दौरान अधिकतम 90-100 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति से 110 किमी प्रति घंटे तक की गति पकड़ेगा। आईएमडी ने बताया कि अगले 3-4 घंटों तक लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहेगी।   

ओडिशा के गोपालपुर में राज्य के मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र माझी ने बताया कि चक्रवाती तूफ़ान मोंथा को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर 123 अग्निशमन दल तैनात किए गए हैं। हमारी टीमें तूफान से प्रभावित सड़कों को साफ कर रही हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तूफान मोंथा के कारण कोई हताहत नहीं होना चाहिए।

 52 उड़ानें रद्द, 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित 

चक्रवात मोंथा के चलते 52 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं है। इसके अलावा 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द किए जाने की भी सूचना है। इधर तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के बीच लोगों को समुद्र के करीब न जाने की सलाह दी गई है। मोंथा के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए 45 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें 10 टीमें आंध्र प्रदेश में, 6 ओडिशा में, 3-3 तमिलनाडु और तेलंगाना में, 2 छत्तीसगढ़ में और 1 पुडुचेरी में तैनात की गई हैं।

ओडिशा के खोरधा में चिल्का झील में उफान

चक्रवात मोंथा के चलते आए बदलाव के कारण ओडिशा के खोरधा में चिल्का झील में उफान शुरू हो गया है। बालूगांव एनएसी के कार्यकारी अधिकारी प्राणनाथ सेठ ने बताया कि हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं और हमारा लक्ष्य शून्य हताहत होना है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports