सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: सीएम साय ने पीडि़त प्रधान आरक्षक के परिवार को दी 20 लाख की सहायता


 हमेशा अपने नागरिकों के साथ खड़ी है सरकार:मंत्री श्यामबिहारी  

    रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में पीडि़त प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब के परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए यह सहायता दिया जाना न केवल पीड़ित परिवार के लिए राहतदायक है, बल्कि यह शासन की संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में सरकार हमेशा अपने नागरिकों के साथ खड़ी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports