दो दिनी बस्तर प्रवास पर आज आयेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव



जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश  अध्यक्ष अरुण साव कल 7 जून को दो दिनी बस्तर प्रवास पर पहुँच रहे हैं। श्री साव बुधवार की सुबह रायपुर से निकल कर सीधे दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा दोपहर 2.45 बजे आयेंगे, जहाँ भाजपा जिला दंतेवाड़ा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शामिल होंगे। दंतेवाड़ा से किरन्दूल पहुँच कर शाम 5.15 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। 8 जून की सुबह किरन्दुल से रवाना होकर 11 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस आयेंगे और दोपहर 2 बजे टाऊन क्लब मैदान में भाजपा की जनसभा में शरीक होंंगे। शाम 4.30 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश अभ्यास वर्ग, सरस्वती शिशु मंदिर में सम्मिलित होंगे और शाम 5..30 बजे केशकाल के लिये रवाना हो जायेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports