अक्षरा सिंह का नया गाना 'तू सुधरबा ना रिलीज



मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना 'तू सुधरबा ना रिलीज हो गया है। कॉल करें क्या, मैंने नहीं बुलाया जैसे सुपर हिट गाने के बाद आज अक्षरा सिंह ने एक और नया गाना 'तू सुधरबा ना रिलीज हो गया है। अक्षरा ने यह गाना खुद अपने ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, जिसे महज 24 घंटे में छह लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। अक्षरा का यह गाना उन दिलफेंक आशिकों के खिलाफ है जो रिश्ते के प्रति जिम्मेदार नहीं होते हैं। यह गाना 'तू सुधरबा ना को अक्षरा सिंह ने खुद अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है। गाने का लिरिक्स श्याम देहाती का है जबकि म्यूजिक आशीष वर्मा का है। अक्षरा ने अपने इस गाने को लेकर कहा, "यह गाना बेहद एंटरटेनिंग है. इसमें कुछ हकीकत है, कुछ फिक्शन है। यह गाना युवाओं को पसंद आ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports