मनोज वाजपेयी ने मुंबई आने वाले प्रवासियों को दिया मैसेज


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने मुंबई आने  वाले प्रवासियों को मैसेज दिया है। मनोज वाजपेयी की फिल्म 'भोंसलेÓ 26 जून को सोनी लिव पर रिलीज हो गई है। मनोज वाजपेयी ने फिल्म से जुड़ी अपनी कहानी को बताते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने दूसरे राज्यों से मुंबई आने वाले प्रवासियों का दिल खोलकर स्वागत किया है। साथ ही लोगों को एक मैसेज भी दिया है। मनोज बाजपेयी ने वीडियो में बिहार से मुंबई तक के अपने सफर का जिक्र किया। मनोज वाजपेयी ने कहा ,"मुझे इंडस्ट्री में आए हुए 26 साल हो गए हैं। आज भी मैं वो दिन याद करता हूं जब मैं पहली बार बिहार से दिल्ली और फिर दिल्ली से मुंबई आया था। जन्मभूमि बिहार और कर्मभूमि मुंबई। जी हां, मैं एक बिहारी मुंबईकर हूं। यहां हर सेकेंड एक प्रवासी सैकड़ों सपने लिए इस शहर में आता है, चाहे वो बिहारी हो या फिर मराठी। मुंबई सबका स्वागत बांहे खोलकर करती है। उन सपनों का पीछा करने में आप कई बार गिरते हैं, लडख़ड़ाते हैं, गिरते, टूटते हैं, बिखर जाते हैं, फिर उठते हैं, लड़ते हैं और आगे बढ़ते चले जाते हैं। लेकिन मैंने हार नहीं मानी, यहां तक कि कई मराठी व्यक्त?ि के किरदार कर डाले। चाहे वो पिछला किरदार सत्या म्हात्रे का हो या अलीगढ़ का रामचंद्र सिरस हो। मनोज वाजपेयी ने फिल्म 'भोंसलेÓ में अपने किरदार को लेकर कहा ,"इस बार एक नया किरदार आप लोगों को ना सिफ अपनी चुप्पी से, खामोशी से अपनी तरफ आकर्ष?ित करेगा, बल्क?ि पूरी तरह से आपको जीत लेगा और इस नए किरदार का नाम है गणपत भोसंले। मैंने आज भी इस फिल्म को उसी शिद्दत से निभाया है जिस तरह से मैंने अपनी पहली फिल्म और पहले किरदार को निभाया था। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक रिटायर्ड मुंबई पुलिस अफसर पर आधारित है जो कि एक उत्तर भारतीय लड़की और उसके भाई से दोस्ती करता है, जब स्थानीय राजनेता शहर में प्रवासियों से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने गणपत भोंसले का किरदार निभाया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports