विवेक ओबेराय ने 5000 परिवार की मदद की


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय ने कोरोना संकट में फंसे 5000 परिवार की मदद की है। कोरोना वायरस 'कोविड-19Ó का कहर भारत समेत दुनियाभर में जारी है। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लोगों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं। विवेक ओबेराय ने कोरोना संकट में फंसे लोगों के लिए मदद की पहल की है। पहले उन्होंने 12 परिवारों के भोजन की जिम्मेदारी ली, लेकिन जब उनको पता चला कि ऐसे कई और परिवार हैं तो मदद का दायरा बढ़ा दिया। विवेक ओबेराय ने बताया कि वे प्रवासी मजदूरों को भोजन और पैसों की मदद कर रहे हैं। अब तक 5000 परिवारों को मदद की है। अब उनके इस कैम्पेन 'साथÓ को सोशल मीडिया के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा। इससे लोगों की जल्दी और सीधे मदद हो पाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports