24 घंटे में दूसरी बार हिली दिल्ली


रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों में दो बार भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार दोपहर 1 बजकर 26 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 बताया जा रहा है। इससे पहले दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रविवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी गई थी। भारतीय उपमहाद्वीप में विनाशकारी भूकंप आते रहे हैं। 2001 में गुजरात के कच्छ क्षेत्र में आए भूकंप में हजारों की संख्या में लोग मारे गए थे। भारत तकरीबन 47 मिलीमीटर प्रति वर्ष की गति से एशिया से टकरा रहा है। टेक्टॉनिक प्लेटों में टक्कर के कारण ही भारतीय उपमहाद्वीप में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। हालांकि भूजल में कमी से टेक्टॉनिक प्लेटों की गति में धीमी हुई है। भूकंप को लेकर दिल्ली बहुत संवेदनशील है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाके को भूवैज्ञानिकों ने जोन 4 में रखा है। इस क्षेत्र में 7.9 तीव्रता तक का भूकंप आ सकता है। जिससे व्यापक तौर पर जनहानि संभव है। दिल्ली में भूकंप की आशंका वाले इलाकों में यमुना तट के करीबी इलाके, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मयूर विहार, लक्ष्मी नगर और गुडग़ांव, रेवाड़ी तथा नोएडा के नजदीकी क्षेत्र शामिल हैं। भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त वैज्ञानिक जानकारियों के आधार पर पूरे भारत को चार भूकंपीय जोनों में बांटा है। इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक जोन 5 है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 9 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। जानिए भारत का कौन सा क्षेत्र किस जोन में स्थित है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports