पोटाली में पदस्थ एसटीएफ जवान ने की आत्महत्या

अनवरत जारी है जवानों के आत्महत्या सिलसिला  

दंतेवाड़ा। जिले  के पोटाली में पदस्थ एसटीएफ जवान रामाराम स्वामी ने बैरक के गार्डन में बैठकर स्वयं पर गोली चलाकर की आत्महत्या कर लिया है। घटना सुबह साढे चार बजे की बताई जा रही है। जवान अपने बैरक से निकलकर गले में राइफल टिकाकर गोली चलाई है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक एसटीएफ 20 बटालियन का रामाराम स्वामी  मूलत: ग्राम-पोस्ट चला, जिला सीकर राजस्थान का निवासी था। आत्महत्या कारण अज्ञात है, पुलिस जांच में जुटी है। बस्तर संभाग के नक्सल क्षेत्र में पदस्थ जवानों की आत्महत्या का मामला नया नहीं है। यहां पदस्थ केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान आए दिन स्वयं पर गोली चलाकर आत्महत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने का अनवरत सिलसिला जारी है।  जवानों के आत्महत्या का कारण ज्यादातर मामलों में सामने नहीं आते हंै।  ज्ञात हो कि केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार के बस्तर प्रवास में संभाग संभाग मुख्यालय जगदलपुर में संभाग के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान जवानों के आत्महत्या करने के मामले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर विचार विमर्श किया गया था। बावजूद इसके जवानों के आत्महत्या के संबंध में कोई सार्थक पहल और समाधान नहीं दिखता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports