जापान में कोरोना से मृत दोनों लोग रूसी नागरिक नहीं

टोक्यो। डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज पर सवार कोरोना वायरस से संक्रमित जिन दो लोगों की मौत जापान में हुई वे रूस के नागरिक नहीं थे। टोक्यो स्थित रूसी दूतावास ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले रिपोर्ट में बताया गया था कि डायमंड प्रिंसेज में कोरोना वायरस से संक्रमित एक वृद्ध महिला और पुरूष की मौत हो गयी थी। गौरतलब है कि इस क्रूज जहाज को कोरोना वायरस के फैलने की आशंका को देखते हुए जापान के योकोहामा बंदरगाह पर दो सप्ताह तक बिल्कुल अलग कर रखा गया था। जहाज पर सवार लोगों में कोरोना वायास के संक्रमण से 80 वर्ष से अधिक उम्र के दोनों वृद्धजनों की मौत की पहली घटना थी। जापान में इस वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports