निर्भया को जल्द मिलेगा इंसाफ, बलात्कारियों के गले में यूपी के जल्लाद डालेंगे फांसी का फंदा

लखनऊ। तिहाड़ जेल की तैयारियों से लग रहा है निर्भया को इंसाफ मिलने की घड़ी नजदीक आ रही है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने यूपी के जेल महकमे के अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्लादों के बारे में जानकारी मांगी है। यूपी की ओर से लखनऊ और मेरठ के दो जल्लादों के बारे में उन्हें जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने जल्लाद की मांग की है। हालांकि किसे और कब फांसी दी जानी है, इसके बारे में नहीं बताया गया है। आनंद कुमार ने बताया कि यूपी में फिलहाल मेरठ और लखनऊ में दो जल्लाद हैं, जिनके बारे में सूचना भेज दे दी गई है। तिहाड़ प्रशासन अगर दोनों जल्लादों की मांग करता है, तो ये उपलब्ध करा दिए जाएंगे। फिलहाल मेरठ के जल्लाद को तिहाड़ भेजने के लिए मंजूरी दी गई है। जरूरत हुई तो लखनऊ के जल्लाद को भी भेजा जा सकता है। आनंद कुमार ने बताया कि जल्लादों को बतौर रिटेनर रखा जाता है। इसके लिए उन्हें पांच हजार रुपये महीना दिया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports