पूर्व विधायक विमल चोपड़ा भाजपा में शामिल


  • उनके साथ कई समर्थकों ने भी भाजपा में किया प्रवेश
रायपुर । महासमुंद के पूर्व निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा ने शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे और यहां पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश किया। इस अवसर पर निर्दलीय पार्षद मृत्युंजय दुबे ने भी भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश करने के बाद विमल चोपड़ा ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौपेंगी उसे स्वीकार करेंगे। श्री चोपड़ा के साथ उनके क्षेत्र के बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी भाजपा में प्रवेश किया। ज्ञात हो कि विमल चोपड़ा का महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा जनाधार है। उनके भाजपा में आने से इसका लाभ लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports