रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां कृषि महाविद्यालय के सभागार में पांच दिवसीय आठवीं इंडियन हार्टिकल्चर कांग्रेस का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। यह आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा हार्टिकल्चर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ’फ्यूचर ऑफ हार्टिकल्चर’ सहित अनेक प्रकाशनों का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा और सुश्री शकुंतला साहू, केन्द्रीय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. व्ही.पाल शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.डी.पी. राव, हार्टिकल्चर सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पदमश्री सम्मानित डॉ. के.एल. चड्डा और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ.एस.के. पाटिल भी उपस्थित थे।